करनाल। सेक्टर-9 स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में दिवाली पर गीता पाठ का आयोजन किया गया। इसमें महापौर रेणु बाला गुप्ता ने महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में सहभागिता की।
विज्ञापन
स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रीमद्भगवद्गीता की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गीता का ज्ञान मनुष्य को जीवन की हर परिस्थिति में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने बताया कि गीता को केवल पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है। उसके उपदेशों को आचरण और व्यवहार में उतारना भी जरूरी है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने सकारात्मक सोच और सेवा भावना अपनाने पर जोर दिया। संवाद