फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इंद्री में दिया ब्रह्मानंद जयंती का निमंत्रण

Mon, 15 Dec 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण। प्रवक्ता
विज्ञापन
इंद्री। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने रविवार को इंद्री में 23 दिसंबर को कैथल के चूहड़ माजरा में होने वाले जगत गुरु ब्रह्मानंद की जयंती के राज्यस्तरीय समारोह का औपचारिक निमंत्रण दिया। मार्केट कमेटी के चेयरमैन महेंद्र पंजोखरा ने कल्याण को पगड़ी, शॉल और पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया। इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा आदि ने कल्याण और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा नेता रघुबीर बतान, जिला परिषद कैथल के चेयरमैन कर्मबीर कौल, भाजपा नेता धर्मपाल शांडिल्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
पर्यावरण समिति ने सेक्टर-13 में किया हवन
करनाल।
राष्ट्रहित एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए रविवार को पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से सेक्टर-13 में हवन किया। विदूषी शशी आर्या की ओर से मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक हवन किया। हवन का महत्व बताया। बाबू राम शर्मा एवं अरुणा शर्मा ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। समिति चेयरमैन एसडी अरोड़ा ने बताया कि हवन-यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान के साथ वायुमंडल का शुद्धिकरण भी करता है। उप प्रधान राम रतन अत्री ने समारोहों में खाने की बर्बादी नहीं करने के लिए कहा। चतुर्भुज शर्मा, बाबुराम शर्मा, एसडी अरोड़ा, राम रतन अत्री, केएल नारंग, देवेंद्र मोहन सिंह, एचडी कथूरिया, डॉ. पुष्पा सिन्हा, कुमारी शशी आर्या, अरुणा शर्मा, मुकेश गर्ग, अनिता गर्ग आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें