फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फायरिंग मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ जांच जारी, गिरफ्तारी नहीं

Mon, 13 Oct 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। अनाज मंडी में सुलह के लिए बुलाई गई पंचायत में फायरिंग की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। लेकिन पांच दिन बाद भी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी इस मामले की जांच चल रही है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर स्थिति स्पष्ट की जा रही है।
मतलौडा थाना क्षेत्र में बाबा जितेंद्र नाथ और जीतू के बीच कहासुनी हुई थी। वीरवार को दोनों को सुलह समझौते के लिए अनाज मंडी में दुकान नंबर 35 पर बुलाया गया था। जहां पर पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गई थी। जिसमें गोली चलने से आढ़ती भीम घायल हुए थे। वहीं चाकू लगने से उनके बेटे शुभम और तीन अन्य घायल हुए थे। वहीं, बाबा जितेंद्र भी गोली लगने से घायल हुए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर लिए थे। इसके बाद मामले की तफ्तीश की। घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। साथ ही पंचायत में शामिल रहे लोगों के भी बयान लिए जा रहे हैं। लेकिन पांच दिन बाद भी पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग के आरोप लगा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसके बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-पवन कुमार, प्रभारी थाना मतलौडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें