फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 16 कॉलोनाइजरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश

Sat, 27 Dec 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित करते एडीसी योगेश कुमार। प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एडीसी योगेश कुमार मेहता ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर अंकुश लगाया जाए। जिले में किसी भी सूरत में अवैध कॉलोनियों को न पनपने दिया जाए। ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखें, जो बार-बार समझाने के बाद भी न मानें, तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। एडीसी ने 16 कॉलोनाइजरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। डीटीपी ने बताया कि 35 को रिकवरी के नोटिस भेजे गए है।
बैठक में डीटीपी गुंजन वर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से डेम्यूलेशन प्रोग्राम के तहत नवंबर और दिसंबर माह में जिले के कांट्रोल्ड एरिया- अर्बन एरिया की 13 अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की है। इसी प्रकार से 35 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है। एडीसी ने 16 कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए निर्देश दिए। डीटीपी ने बताया कि 35 को रिकवरी के नोटिस भेजे गए है। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों की तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान हुए खर्च को संबंधित तहसीलदार के माध्यम से जल्द रिकवरी करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीपी गुंजन वर्मा ने बताया कि जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माणों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्रवाई जारी है। इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाती है। बल्कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है और दोषियों के विरुद्ध मुकदमे भी दर्ज करवाए जाते हैं। बैठक में एसडीएम प्रदीप कुमार, डीएसपी राजीव कुमार, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता, नगरपालिका सचिव , इंफोर्समेंट थाना के इंचार्ज भी मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें