फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पाइपलाइन से पार्क तक काम तेज करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम हाउस में पारित प्रस्ताव अब कागजों में नहीं अटकेंगे। नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रस्तावों पर समयबद्ध और तेज कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जलापूर्ति पाइपलाइन कार्य में तेजी, अतिक्रमण हटाकर बाधाएं दूर करने, सीवरेज व जलनिकासी को दुरुस्त रखने, शहर को गड्ढामुक्त बनाने, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने और अमरूत-2 के तहत नई अधिकृत कॉलोनियों के विकास कार्यों की डीपीआर जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

साथ ही सेक्टर-4, 5 व 16 को नगर निगम में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने, बंद नलकूपों की सूची तैयार करने और जर्जर सुलभ शौचालयों को हटाकर नए निर्माण की दिशा में कार्रवाई के आदेश भी दिए गए। शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में निगमायुक्त ने हाऊस के प्रत्येक प्रस्ताव व उप-प्रस्ताव की बिंदुवार प्रगति जानी। अधिकारियों व अभियंताओं ने एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत कर अब तक की कार्रवाई और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। निगमायुक्त ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रस्ताव को केवल फाइलों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि धरातल पर परिणाम दिखने चाहिए।
जलापूर्ति पाइपलाइन : निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर रैम्प, थड़े या अन्य अतिक्रमण बाधा बन रहे हैं, वहां एन्फोर्समेंट कार्रवाई कर कार्य को आगे बढ़ाया जाए। कार्यकारी अभियंताओं से अब तक की प्रगति का विस्तृत ब्यौरा भी मांगा। वहीं, शहर की सीवरेज और बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था को लेकर कहा कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए और मौके पर निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें