फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गेहूं खरीद में तेजी लाने के निर्देश, किसानों को न हो परेशानी

Thu, 16 Apr 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अहम बैठक कर खरीद कार्यों को तेज और सुचारू बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अरुण गुप्ता ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री स्वयं गेहूं खरीद प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं और इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो, ताकि मंडियों में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को गोदामों में रखे गेहूं की लिफ्टिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों के चलते जरूरत पड़ने पर मैन्युअल तरीके से भी खरीद प्रक्रिया जारी रखी जा सकती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पोर्टल संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। प्रधान सचिव ने अनाज मंडियों में उठान और लेबर की समस्या को गंभीर बताते हुए उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे इन व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दें। जहां भी लेबर की कमी हो, वहां तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि अनाज का उठान तेजी से होना चाहिए, ताकि मंडियों में जाम की स्थिति न बने और किसानों को राहत मिल सके। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों की पूरी जानकारी और फोटो रिकॉर्ड की जाए। रबी सीजन में आग की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने ऐसी किसी भी घटना की तुरंत सूचना राजस्व विभाग को देने के भी निर्देश दिए।
कार्य में लापरवाही करने पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त
वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद उपायुक्त प्रीति ने जिला स्तर पर अधिकारियों को मंडियों का नियमित निरीक्षण करने और विशेष रूप से रसूलपुर व छछरौली मंडियों में गेहूं उठान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार, एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल, एसडीएम छछरौली रोहित कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें