फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रन फॉर यूनिटी 31 को, तैयारियों के लिए दिए निर्देश

Sun, 26 Oct 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और वंदे मातरम गीत के 150 साल पूरे होने पर 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि प्रदेशभर में यात्राएं निकाली जाएंगी, जिसके लिए सभी राष्ट्रीय और धार्मिक महत्व के आयोजनों की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करने हैं। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक सुविधाओं के लिए विस्तृत और चरणबद्ध योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि दौड़ का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को राष्ट्रीय एकता के महत्व के प्रति जागरूक करना और सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके साथ ही शहर में एक पद यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसकी तिथि जल्द ही निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- श्री गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जाएगी यात्रा
जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर के 350 साल शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली यात्रा 19, 20, 21 और 22 नवंबर को शहर से होकर गुजरेगी। यात्रा महान गुरु द्वारा प्रचारित शांति, त्याग और सांप्रदायिक सद्भाव के शाश्वत संदेश देगी। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान जिला में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और संगत के लिए आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर एसपी गंगा राम पूनिया, एडीसी कम सीईओ जिला परिषद सोनू भट्ट, एसडीएम करनाल अनुभव मेहता, डीडीपीओ कंचन लता, डीएफएसई अनिल कुमार, डीईओ सुदेश ठकराल और जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी अनिता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें