फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णनगरी पर ‘मनोहर’ मेहरबानी, 361 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी

Sun, 10 Jul 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
बस अड्डे का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार का दिन करनाल जिले के लोगों को बड़ी सौगात दे गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंद्री रोड स्थित बस अड्डे सहित कुल सात परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनके निर्माण पर लगभग 361 करोड़ रुपये की लागत आएगी। रातों रात में बस अड्डे का प्रोजेक्ट साढ़े आठ करोड़ से 300 करोड़ तक पहुंच गया। इस दौरान सीएम ने लोगों को भी संबोधित किया। लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नये बस अड्डे पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रथम चरण में यह बस अड्डा 6 बेज का बनेगा। इसे एक वर्ष के अंदर बनाकर जनता के हवाले कर दिया जाएगा। बस अड्डे के अन्य चरण पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मोड) के तहत निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरे किये जाएंगे।
विज्ञापन


शापिंग माल और रेस्तरां भी होंगे
लगभग 12 एकड़ में आधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। 10 एकड़ में आधुनिक चालक प्रशिक्षण केंद्र और 10 एकड़ जमीन में आधुनिक कार्यशाला स्थापित की जाएगी। आधुनिक बस अड्डे पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं जैसे नई तकनीक की ई-टॉयलेट, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, आधुनिक शॉपिंग मॉल, फन एंड प्ले जोन, रेस्तरां, फूड कोर्ट, बेसमेंट पार्किंग, साइकिल/टैक्सी/ऑटो स्टैंड भी बनाये जाएंगे। इस बस अड्डे के सभी कार्यालय आधुनिक पद्धति से बनाये जाएंगे जैसे कि टिकट वेंडिंग मशीन, डिजिटल समय सारणी, डिजिटल सूचना, डिजीटल कैमरों की निगरानी एवं आधुनिक सुरक्षा उपकरण स्थापित होंगे। इस सारी प्रक्रिया और निर्माण कार्य पूर्ण करने में दो से ढाई वर्ष का समय लगेगा। इसके साथ ही यह पूरा परिसर सीसीटीवी की निगरानी में होगा।

ये परियोजनाएं हुईं शुरू
1. सीएम ने नीलोखेड़ी में लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ऊपरगामी पुल का उद्घाटन किया। इस पुल के बनने से कैथल और पेहवा की तरफ जाने वाले यात्रियों को निर्बाध रूप से यातायात सुविधा मिलेगी, दर्जनों गांवों के लाखों लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

2. इसी प्रकार करनाल की आईटीआई में एससीएसटी विंग का उद्घाटन किया। इसके निर्माण पर लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि खर्च हुई है।
3. असंध में लगभग 18 करोड़ की लागत से अनाज मंडी का भी विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में असंध में 35 एकड़ जमीन में आनाज मंडी है। इसमें 37 एकड़ जमीन और शामिल की गई है।
4. फुसगढ़ में तीन करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का भी शिलान्यास किया। इसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवा दिया जाएगा।
5. इसी प्रकार इंद्री में इंद्रगढ़ खेल स्टेडियम बनाया जाएगा, इसका भी शिलान्यास किया गया है, इस पर लगभग एक करोड़ दस लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी।
6. प्रदेश का पहला नंदीग्राम गांव फुसगढ़ में शुरू। इस कार्य पर लगभग 37 लाख रुपये की धनराशि खर्च हुई है। इसमें 500 गो वंश को रखा जा सकेगा। यह प्रदेश का पहला नंदी ग्राम है।
7. 300 करोड़ रुपये का नये बस अड्डे का शिलान्यास।

2200 बसों का होगा आवागमन
इस अवसर पर परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि इस बस अड्डे से एक दिन में लगभग 2200 बसों का आवगमन रहेगा। इस अंतर्राज्यीय बस अड्डे से दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के लिए बसे चलेंगी। प्रदेश में 18 चालक प्रशिक्षण केंद्र चल रहे है। अभी तक इनमें केवल रोडवेज के चालकों को ही प्रशिक्षण दिया जाता था, लेकिन अब हर वाहन के लिए कोई भी व्यक्ति इसमें प्रशिक्षण ले सकता है तथा इन केंद्रों में इंगलिश बोलने का कोर्स भी करवाया जाएगा।

रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 600 बसें
उन्होंने कहा कि हरियाणा के पास 4221 बसे हैं, जो कि 13 लाख लोगों को यातायात की सुविधा दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बस बेड़े में 600 और बसों को शामिल किया जाएगा। इनमें से 300 बसों को खरीदने के लिए टेंडर हो चुके है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 82 बसें चलाई गई है। इन रूटों के लिए संबंधित लोगों ने अपने प्रस्ताव भेजे थे। इनमें महिला सुरक्षा कर्मी भी तैनात की गई हैं।

यमुना बेल्ट के गांवों को पर्यटन स्थल बनाने की योजना
कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कांबोज ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश का चहुुंमुखी विकास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अब तक करीब 55 विधानसभा क्षेत्रों में विकास रैली की है और प्रत्येक क्षेत्र के लिए करीब 500-500 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यमुना बेल्ट से लगते ऐसे स्थान जहां पर पानी खड़ा होता है और किसानों की फसलें प्रभावित होती है, ऐसे स्थानों पर पर्यटन स्थल विकसित करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को पूरा विश्वास है कि यह सरकार विकास करने वाली सरकार है।

ये रहे मौजूद
समारोह में सीपीएस बक्शीश सिंह, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस.एस. ढिल्लो, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, आरसी बिधान, मेयर रेनू बाला गुप्ता, संतोष अत्रेजा, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, एडवोकेट वेदपाल, चंद्रप्रकाश कथूरिया, पूर्वमंत्री शशिपाल मेहता, जगमोहन आनंद, अशोक सुखीजा, अशोक भंडारी, योगेंद्र राणा, राजबीर शर्मा, प्रवीन लाठर, मेहर सिंह कलामपुरा, दीपक गुप्ता, भगवान दास अग्गी, मुकेश अरोड़ा, यशपाल ठाकुर, ईलम सिंह, कपिल अत्रेजा, कुलदीप शर्मा, शमशेर नैन, दीवान सिंह, मदन लाल, रेनू कौर सैनी, सीमा कश्यप, नवीन बत्तरा, बृज गुप्ता, सतीश पांचाल, प्रवेश शर्मा, अमर ठक्कर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें