फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो नेता बोले, भाजपा साथ मिले तो जीत लेंगे दस सीट

Wed, 22 Jan 2014 11:43 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा में इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री मांगे राम गुप्ता ने कहा कि यदि भाजपा इनेलो से समझौता कर लें तो हरियाणा की सभी दस संसदीय सीटों पर जीत हासिल होगी।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि यदि भाजपा अकेले ही इनेलो से समझौता करना चाहे तो इनेलो इसके लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि इनेलो अकेली सरकार बनाने में सक्षम है। मांगे राम गुप्ता लाडवा की अनाज मंडी धर्मशाला में व्यापारी सम्मेलन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इनेलो के सत्ता में आते ही व्यापारियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सर्वेसर्वा हैं।
विज्ञापन


उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मोदी की लहर को आम आदमी पार्टी ने रोक दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी का इनेलो पर कोई प्रभाव नहीं है।

गुप्ता ने कुलदीप बिश्नोई की पार्टी के बारे में कहा कि उसकी कोई खास अहमियत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस के कुशासन से परेशान हैं और उससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावो में इनेलो ही ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। इस अवसर पर इनेलो जिला अध्यक्ष खरैती लाल सिंगला, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, केएल शर्मा, सुरेंद्र मदान, सुशील हड़तानिया, राकेश खुराना आदि नेता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें