फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली का सीधा प्रसारण इनेलो प्रत्याशी को महंगा पड़ा

Mon, 07 Apr 2014 12:41 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध में दो अप्रैल को पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की रैली का 45 मिनट तक सीधा प्रसारण दिखाना इनेलो प्रत्याशी जसविंद्र सिंह संधू को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


एक टीवी चैनल पर इस रैली का सीधा प्रसारण दिखाया गया था। मामले की भनक लगते ही चुनाव आयोग ने कार्रवाई शुरू कर दी। आयोग की कमेटी ने तीन अप्रैल को इस संदर्भ में नोटिस भेजकर जवाब मांगा, लेकिन जसविंद्र सिंह संधू के जवाब से कमेटी संतुष्ट नहीं हुई।

अब फिर से कमेटी ने इनेलो प्रत्याशी को को 24 घंटे की मोहलत देते हुए चेतावनी भरा नोटिस जारी किया है। यदि संधू सटीक जवाब नहीं दे पाते हैं तो रिकॉर्डिंग दिखाने का खर्च चुनाव बजट में जुड़ेगा और अन्य कार्रवाई भी हो सकती है। लापरवाही व नियमों को तोड़ने पर प्रत्याशी का नामांकन रद्द भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

दो अप्रैल को असंध स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित रैली में पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल आए थे। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए इनेलो प्रत्याशी जसविंद्र सिंह संधू को वोट देने की अपील की थी।

रैली का सीधा प्रसारण एक चैनल ने तीन बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 55 मिनट तक लगातार दिखाया। इसके बाद चुनाव आयोग की कमेटी ने तीन अप्रैल को जारी नोटिस में पूछा था कि चैनल के खर्च का पूरा ब्यूरो दिया जाए। इसके जवाब में चार अप्रैल को संधू ने बताया कि चैनल से किसी तरह की बात नहीं हुई और इसको किसी प्रकार का खर्च नहीं दिया गया। इस जवाब से कमेटी के सदस्य संतुष्ट नहीं हुए। पांच अप्रैल को जारी नोटिस में लिखा है कि 24 घंटे के अंदर इस संदर्भ में अपील करें। नहीं तो चैनल के रेट के मुताबिक लगभग 28 हजार रुपये आपके चुनाव खर्च में जोड़कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें