फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरावड़ी भारत विकास परिषद देशभर में दूसरे स्थान पर

Tue, 25 Mar 2014 12:06 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा को सांस्कृतिक माह के कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। रविवार को अंबाला में भारत विकास परिषद हरियाणा उत्तर प्रांतीय अधिवेशन में तरावड़ी शाखा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


 तरावड़ी शाखा को प्रांत स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए भी सम्मानित किया गया। शाखा के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि शाखा सदस्य दिनेश गर्ग को भी प्रांत में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के सेवा कृत होने पर सम्मानित किया गया।

शाखा अध्यक्ष ने कहा कि शाखा के सभी सदस्यों के सहयोग के चलते ही शाखा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी वर्षों में शाखा ओर बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त करेंगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, सहसचिव योगेश मिड्डा व परिषद् के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें