फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते मरीजों से हालात बेकाबू, बैड खाली कराने को कोरोना के मरीजों को भेजा जा रहा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल में रोजाना बढ़ रहे मरीजों के कारण हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्धारित 150 बेड भर चुके हैं। अब मेडिकल कालेज में नये कोरोना मरीजों को दाखिल करने के लिए बेड नहीं बचे हैं। स्थिति को देखते हुए कालेज प्रबंधन दाखिल किये गये कोरोना के सामान्य मरीजों को घर भेज रहा है। मंगलवार को करीब 25 मरीजों को घर पर भेजकर आईसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

कल्पना चावला मेडिकल कालेज को सरकार की ओर से कोविड-19 अस्पताल घोषित किया गया था, लेकिन जिस स्पीड से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, उससे ये नाकाफी साबित हुए हैं। स्थिति ये है कि रोजाना औसतन 25 लोग ठीक होकर घर जा रहे हैं तो 50 नये मरीज आ रहे हैं। यह हाल तब है जब मेडिकल कालेज में केवल गंभीर मरीजों को दाखिल किया जा रहा है। बिना लक्षण वाले को कोविड केयर सेंटर नीलोखेड़ी भेजा जा रहा है। इस समय मेडिकल कालेज में 70 कोरोना के मरीज दाखिल हैं, जबकि 85 संदिग्ध लोग हैं, जो बीमार हैं। सभी 150 बेड भरने के बाद अब कालेज प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। आनन-फानन में प्रबंधन ने उन मरीजों को कालेज से डिस्चार्ज करना शुरू कर दिया है जिनको कोरोना है, लेकिन उनके हालात सामान्य है। मंगलवार को 25 सामान्य मरीजों को उनके घर भेजा गया। अगर जल्द ही नया कोविड अस्पताल शुरू नहीं किया गया तो मरीजों को और परेशानी उठानी पड़ सकती है। अमर उजाला लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठा रहा है। 20 अगस्त के अंक में भी बताया गया था कि बेड फुल हो रहे हैं और प्रशासन नये कोविड अस्पताल के लिए गंभीर नहीं है।
लैब पर बढ़ा बोझ, कैथल सीएमओ को लिखा पत्र, नहीं ले सकते और सैंपल
मेडिकल कालेज के साथ-साथ कालेज में स्थापित की गई वीआरडीएल लैब पर भी सैंपलों का बोझ बढ़ रहा है। इस समय लैब में करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र के सैंपल आ रहे हैं, जिनकी संख्या औसतन 3 हजार के करीब रोजाना पहुंच रही है। ऐसे में लैब में स्टाफ पहले जितना ही है, जब रोजाना 300 सैंपल आते थे, जबकि अब सैंपलों की संख्या कई गुणा बढ़ चुकी है। दबाव को देखते हुए लैब की ओर से कैथल के सीएमओ को इस बारे में पत्र भेजा गया है कि लैब पर बोझ ज्यादा है, आप अपने सैंपल कहीं और भेजने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

16 बेड का एक और आईसीयू बनाने की तैयारी
कल्पना चावला मेडिकल कालेज के निदेशक डा. जेसी दुरेजा का कहना है कि कालेज में एक और 16 बेड का आईसीयू तैयार कराया जा रहा है। इसके अलावा, चौथी मंजिल पर भी मरीजों को शिफ्ट करने की तैयारी है। इसको लेकर भी काम चल रहा है। बेड भरने को लेकर जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। मंगलवार को डीसी निशांत यादव के साथ बैठक भी की गई और ताजा हालात की जानकारी दी गई। संभावना है कि आगामी सप्ताह कोविड के दो नये अस्पताल शुरू हो सकते हैं।
अगले सप्ताह से अमृतधारा और सिविल अस्पताल बनेंगे कोविड अस्पताल : सीएमओ
सीएमओ डा. योगेश शर्मा ने बताया कि आगामी सप्ताह से जिले में कोविड-19 के लिए दो अस्पताल शुरू किये जाएंगे। इसमें एक तो सिविल अस्पताल करनाल और दूसरा चौड़ा बाजार स्थित अमृतधारा अस्पताल है। सिविल में 35 से 40 बेड होंगे, जबकि अमृतधारा अस्पताल में 25 बेड की व्यवस्था की जाएगी। संभावना है कि इनको सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें