संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। नव वर्ष के मौके पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से गीता कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के निदेशक एवं सीनियर को-ऑर्डिनेटर (स्पोर्ट्स विंग) करनाल भ्राता मेहर चंद ने कहा कि नववर्ष में सदा सकारात्मक संकल्प लें। हमें नववर्ष पर ही नहीं, सदा खुश रहना है। नव वर्ष में श्रेष्ठ कर्मों की पूंजी को बढ़ाएं। पुरानी आदतों को त्याग कर अब सब नया-नया अपनाएं और नूतन वर्ष में नवीनता को अपनाएं।
बीके नीलम दीदी ने कहा कि हमें केवल एक दिन नहीं बल्कि पूरा जीवन हमें खुशियों से बिताना है, इसलिए हर कर्म हमें खुशी करना चाहिए। बीके ऊषा दीदी ने कहा कि नववर्ष वास्तव में अपनी आत्मा पर जमी विकारों की मैल को साफ करके पवित्र बनने का सुनहरा अवसर है। बीके सरिता ने स्वस्थ शरीर के लिए योग तथा स्वस्थ मन के लिए राजयोग मेडिटेशन की महत्ता की जानकारी दी। हमें स्वस्थ जीवन शैली का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान बीके पूनम जयसिंहपुरा व बीके सुनिता ने नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। तेजस भाई व रमेश शर्मा ने भी गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महावीर कौशिक, रामरतन शर्मा, रमेश शर्मा, बीके रुहानी, नीरु, अमन, दर्शन, राज सिंह, अमनदीप शर्मा, रजवंत, श्याम लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
01सीटीके23..पीजीआई नर्सरी में उपचाराधीन बच्चे। स्रोत : अमर उजाला