फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह प्रतियोगिता का उद्घाटन

विज्ञापन
मार्च पास्ट करती हरियाणा पुलिस की टीम। संवाद
विज्ञापन
करनाल। 75वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को पुलिस परिसर मधुबन के वच्छेर स्टेडियम में किया गया। इस कुश्ती समूह के दौरान आर्म रैसलिंग, बॉड़ी बिल्डिंग, बॉक्सिंग और कुश्ती में पुरुष व महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं का अयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 27 सितंबर तक किया जाएगा। जिसमें कुल 34 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

उद्घाटनके लिए अतिरिक्त गृह सचिव सुधीर राजपाल पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने हर पुलिस की टीमों की ओर से निकाले गए मार्च पास्ट की सलामी ली। अतिरिक्त गृह सचिव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्त्वपूर्ण स्थान हैं। अनुशासन बनाए रखने में खेलों का बहुत बड़ा योगदान हैं। पुलिस जैसे अनुशासित बल में अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक हैं, जिसमें खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में बहुत से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हरियाणा पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। इस माैके पर भारतीय पुलिस सेवा, निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन कला रामचन्द्रन, आदेशक पंचम वाहिनी सुरेंद्र भौरिया, आदेशक द्वितीय वाहिनी मुकेश कुमार, आदेशक प्रथम वाहिनी अंबाला तानिया सिंह ,आदेशक चतुर्थ वाहिनी भारती डबास माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च पास्ट करती हरियाणा पुलिस की टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें