फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घरौंडा में 1.20 करोड़ के छह विकास कार्यो का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों को मिलेगी सुविधाएं, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने युवाओं को दी श्रमदान करने की सलाह
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

घरौंडा/मधुबन। विधायक एवं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने रविवार को अपने हलके में 1.20 करोड़ की लागत से होने वाले सात विकास कार्यो का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांवों में युवाओं की टीम गठित की जाए, जो सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक पार्क में रखरखाव के वास्ते एक घंटा श्रमदान जरूर करें। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पीडब्लूडी विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर निराकरण कराया।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण रविवार को कैरवाली गांव पहुंचे। हरविंद्र कल्याण ने कहा कि 11 साल पहले यह क्षेत्र विकास के मामले में पूरी तरह से अपेक्षित था। सरकार ने नियमों में संशोधन करके क्षेत्र की कई अवैध कॉलोनियों को नियमित कराया और उनमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई। इससे आम लोगों को भी लाभ मिला। सरकार का प्रयास है कि हर गांव में सुंदर पार्क और ई-लाइब्रेरी बने। पहले नौकरियां मंत्रियों के चहेतों अथवा रिश्तेदारों को दी जाती थी लेकिन अब मेरिट पर दी जा रही हैं। पार्कों का सुंदरीकरण व विस्तारीकरण किया जा रहा है और जरूरत अनुसार नए स्कूल-कॉलेज खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज हित में कार्य करने से ही व्यक्ति बड़ा बनता है। उन्होंने लोगों से कहा कि आपसी भाईचारा और सुख- शांति बनाए रखें, परिवार के लिए मेहनत करें और विकास कार्यों में राजनीति न करें। उन्होंने उत्तम नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को पार्क के सुंदरीकरण का आश्वासन दिया और कहा कि थोड़ा संयम रखें, हर वाजिब काम को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में उन्होंने जयंती पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और क्राउन सिटी में पौधरोपण किया। यहां लोगों की समस्याएं सुनीं। बरसत के लोगों ने सफाई, पार्क और चौपाल में शौचालय, नबीपुर के वासियों ने रास्तों के निर्माण व कंबोज चौपाल की मांग की। इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, पूर्व चेयरपर्सन निर्मल बैरागी, कष्ट निवारण समिति सदस्य सीमा शर्मा, मंडल अध्यक्ष रोहित, उपाध्यक्ष नरेंद्र लाठर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





इन कार्यों का किया उद्घाटन-
- कैरवाली में मनीराम डेरा से भीमा पंडित के खेत तक 13.47 लाख से निर्मित नौ किले लंबे रास्ते का उद्घाटन।

- कैरवाली में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से लगाए 20 लाख से बनाए गए ट्यूबवेल का भी उद्घाटन।
- अमृतपुर कलां में रामनिवास जोगी के खेत तक 17.86 लाख से बनाए गए करीब 3300 फुट लंबे रास्ते का उद्घाटन।
- अमृतपुर कलां में गांव में नरेंद्र राणा के खेत तक 20.85 लाख से बने 17 किले लंबे रास्ते का भी उद्घाटन।
- नगला मेघा सड़क से सुरेश शर्मा के खेत तक 7.90 लाख से बने आठ किले लंबे रास्ते का उद्घाटन।
- नगला मेघा में पीडब्ल्यूडी रोड से रामकुमार सैनी के डेरा तक 14 लाख से 15 किले लंबे रास्ते का उद्घाटन।


इस कार्य का शिलान्यास-
- कैरवाली में पीडब्ल्यूडी की मुख्य सड़क से लीला के निवास तक 500 फुट लंबी पेवर ब्लॉक गली का शिलान्यास किया, ये विधायक आदर्श नगर ग्राम योजना से 25 लाख रुपए से बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें