फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करोड़ों की परियोजनाओं का उदघाटन टला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहरवासियों को आस थी कि सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल 59 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात जिलेवासियों को देंगे, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। ठंड के मौसम में लोग केंद्रीय मंत्री का इंतजार करते रह गए।
विदित हो कि इन परियोजनाओं में सेक्टर-32 में 44 करोड़ की लागत से बना इन्डोर स्टेडियम, सेक्टर-नौ में 1.75 करोड़ से बने क्रिकेट मैदान और शक्ति कॉलोनी में 13 करोड़ रुपए की लागत से बने महिला आश्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री द्वारा किया जाना था। पहले यह कार्यक्रम डेढ़ बजे का रखा गया, उसके बाद ढाई व फिर तीन बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त एवं स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि छह जनवरी को करनाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम मौसम खराब होने की वजह से स्थगित हो गए हैं। करनाल स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन की आगामी तिथि जल्द जारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें