फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वॉलीबॉल में टीम ए ने बी को छह अंक से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर शिवाजी स्पोर्ट्स अकादमी स्टौंडी की ओर से वॉलीबॉल मैच आयोजित किया गया। जिसमें बेस्ट ऑफ थ्री में टीम ए ने बी को 25-19 अंतराल से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मराठा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सगवाल ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं उनके सम्मान में खिलाड़ियों ने जयकारे लगाए। वॉलीबॉल मैच से पहले मराठा सुनील ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनसे परिचय लिया और खेल को बिना किसी द्वेष के खेल भावना से खेलने की सीख दी। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम सुनते ही जहां वीरों की बाहें फड़फड़ाने लगती थी, वही दुश्मनों के खेमे में भगदड़ मच जाती थी। छत्रपति शिवाजी महाराज न सिर्फ जनतंत्र को स्थापित करने में सफल हुए बल्कि उन्होंने यह भी सिद्ध किया कि बुद्धि, कौशल, साहस व सांस्कृतिक उन्नयन के बलबूते कोई भी संगठन खड़ा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें