फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मिनट के ठहराव पर खर्च 12 हजार

Wed, 26 Aug 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई साल की लंबी जद्दोजहद के बाद दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 13 अगस्त से सीएम सिटी के रेलवे स्टेशन पर रुक रही है, लेकिन आज भी इसे सवारियों का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन


हाल यह है कि दो मिनट के ठहराव पर 12 हजार रुपये खर्च हैं, जबकि टिकट 1880 रुपये की बिक रही है। पिछले 12 दिनों की बात करें तो इस गाड़ी में करनाल से नई दिल्ली के लिए 24 सवारियों ने ही सफर किया है, जबकि करनाल से चंडीगढ़ के लिए आज तक कोई सवारी नहीं बैठी।

यह गाड़ी करनाल में अपना खर्चा भी पूरा नहीं कर पा रही है। यदि गाड़ी को सवारियां नहीं मिलीं तो लंबे समय तक गाड़ी का रुकना मुश्किल हो जाएगा। रेलवे रिकॉर्ड के मुताबिक अब तक शताब्दी को करनाल से दो से तीन सवारियां मिल रही हैं। रेलवे अधिकारियों का तर्क है कि लोगों को ट्रेन के बारे में पता नहीं है।
विज्ञापन


प्रचार होने के बाद सवारियों की संख्या बढ़नी तय है। सवारियों की मांग है कि शताब्दी की बजाय पैसेंजर गाड़ियों के चक्कर बढ़ाने चाहिए थे। करनाल के लोगों को दी गई यह सुविधा रेलवे के लिए आफत बनती जा रही है। शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में औसत एक टिकट के 470 रुपये की टिकट है। रोजाना दो टिकट जाने और दो टिकट आने का किराया लगाए तो करनाल से मात्र 1880 रुपये ही कमा रही है, जबकि ट्रेन के दो मिनट के ठहराव का खर्च औसत 12 हजार रुपये पड़ रहा है।
क्यों नहीं मिल रहे शताब्दी को हमसफर
करनाल से दिल्ली की दूरी 123 किलोमीटर, करनाल से चंडीगढ़ की 143 किलोमीटर है। रोडवेज की बस में करनाल से दिल्ली की टिकट 100 रुपये की है, जबकि पैसेंजर ट्रेन में करनाल से दिल्ली का किराया मात्र 25 रुपये है। इन दोनों का सफर का टाइम लगभग ढाई घंटे है। शताब्दी में करनाल से दिल्ली का टिकट 470 रुपये है और सफर का टाइम एक घंटा 45 मिनट है। इसी तरह शताब्दी में करनाल से चंडीगढ़ के लिए 495 रुपये लगते हैं।
हर दिन का आंकड़ा
13 अगस्त को 2, 14 अगस्त को 3, 15 अगस्त को 4, 16 अगस्त को 3, 17 अगस्त को 3, 18 अगस्त को 2, 19 अगस्त को 3, 20 अगस्त को 2, 21 अगस्त को 2, 22 अगस्त को 2, 23 अगस्त को 3 टिकट कटी हैं।
शताब्दी का टाइम
करनाल में नई दिल्ली से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन का ठहराव 13 अगस्त से शुरू हो चुका है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से दिल्ली करनाल में दोपहर रोजाना एक बजकर 33 मिनट पर करनाल स्टेशन पर रुकती है। दो मिनट ठहराव के बाद एक बजकर 35 मिनट पर आगे रवाना हो जाती है। इसी प्रकार नई दिल्ली से चंडीगढ़ शताब्दी आठ बजकर 51 मिनट पर करनाल स्टेशन पर आती है, जो मिनट स्टेशन पर रुककर आगे रवाना होती है।
कोट   
शहर से दिल्ली के लिए दो से चार टिकट कट रहे हैं। यात्रियों को ट्रेन के बारे में पता लगने पर टिकटों की संख्या बढ़नी तय है। करनाल से चंडीगढ़ के लिए अब तक एक भी टिकट नहीं कटी है।
विज्ञापन

-वीरेंद्र कुमार, स्टेशन मास्टर, रेलवे स्टेशन, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें