फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खरीद शुरू न होने के विरोध में आढ़तियों ने जड़ा मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला

Thu, 09 Apr 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
घरौंडा अनाजमंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर ताला जड़ते आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
घरौंडा।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में गेहूं खरीद न होने पर आढ़तियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए आढ़तियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मार्केट कमेटी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद आढ़तियों ने कार्यालय के सामने ही धरना दिया। करीब चार घंटे तक उन्होंने धरना देकर अधिकारियों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
मंडी में गेहूं खरीद का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी आढ़तियों के साथ धरने पर बैठ गए। बाद में एसडीएम राजेश सोनी, डीएसपी मनोज कुमार मंडी में पहुंचे और पांच सदस्यीय कमेटी से बातचीत की तो धरना खत्म किया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 11 बजे आढ़ती मंडी सचिव सरीन कुमार से मिलने के लिए उनके कार्यालय में गए। बातचीत के दौरान ही मंडी में विजिट के नाम पर सचिव उठकर चले गए। न तो कोई जवाब मिला और न ही बैठक पूरी हो पाई, इससे गुस्साए आढ़तियों ने धरने का एलान करते हुए एक बजे कार्यालय के बाहर ताला जड़ दिया करीब चार बजे तक धरने पर बैठे रहे।
धरने के दौरान मंडी प्रधान प्रधान जयभगवान गोयल, हैप्पी पसरिचा, पवन गुप्ता सहित अन्य आढ़तियों ने कहा कि मंडी में कई दिन मंडी में गेहूं की फसल पड़ी है लेकिन सरकारी एजेंसी गेहूं की खरीद नहीं कर रही है। जिससे आढ़तियों व किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
एसडीएम राजेश सोनी, डीएसपी मनोज कुमार मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचे और आढ़तियों से बातचीत की। प्रशासनिक अधिकारियों ने आढ़तियों को आश्वासन दिया कि मंडी में सुचारू रूप से गेहूं की खरीद होगी। जिसके बाद आढ़तियों ने धरना समाप्त कर दिया। प्रधान का कहना है कि वीरवार को उपायुक्त से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन

आढ़तियों और निरीक्षक ने जड़े आरोप, दिया धरना
मूनक। बल्ला अनाज मंडी में खरीद शुरू न होने से गुस्साए आढ़ती और किसान बुधवार दोपहर बाद अनाज मंडी के गेट पर धरने पर बैठ गए। किसानों और आढ़तियों ने प्रशासन से हैफेड के इंस्पेक्टर को बदलने की मांग की है। दूसरी और हैफेड के इंस्पेक्टर ने आढ़तियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। किसान जसवीर, मनजीत, संदीप, रामकुमार, जगदीश ने बताया कि वह गेहूं लाए लेकिन बुधवार को मंडी में एजेंसी ने एक भी ढेरी नहीं खरीदी। मार्केट कमेटी सचिव संजय शर्मा ने बताया कि आढ़तियों और हैफेड इंस्पेक्टर के बीच सुलह करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें