फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाधिकृत कॉलोनी में किए अवैध निर्माण को गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से किए गए निर्माण को नगर निगम व जिला नगर योजनाकार की ओर से सोमवार को संयुक्त कार्रवाई की गई। इसमें बागपति के नजदीक करीब 5 एकड़ भूमि में अनाधिकृत रूप से विकसित किये जा रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि निगम के डेमोलिशन दस्ते ने कार्रवाई कर वहां मकानों के लिए बनाई गई सभी डीपीसी, निर्माणाधीन मकान, बाउंडरी वॉल व सड़क नेटवर्क को तहस-नहस कर दिया। पुलिस बल मौजूद होने के चलते अवैध निर्माण करने वालों का विरोध नहीं हो सका। दो जेसीबी की मदद से करीब डेढ़-दो घंटे में यह कार्रवाई कर दी गई। डीटीपी की अगुवाई में नगर निगम के भवन निरीक्षक विकास अरोड़ा व राजेश कुमार तथा बड़ी संख्या में महिला व परुष कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अवैध कालोनी में प्लाट न खरीदें
निगम आयुक्त ने अपील की है कि लोग किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट या मकान न खरीदें। खरीदने से पहले तहसील कार्यालय, नगर निगम कार्यालय व डीटीपी कार्यालय से इसकी जानकारी जरूर ले लें।
विज्ञापन

टीकरी-कैलाश रोड पर भी ढहाया अवैध निर्माण
इसके अलावा टीम ने टीकरी-कैलाश रोड पर भी करीब 2 एकड़ में हो रहे अवैध निर्माण को गिराया। इनमें कॉलोनियों में बन रहे मकान, सड़कें तथा डीपीसी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें