दुर्गा कॉलोनी निवासी एक लापता युवक का शव आवर्धन नहर से मिला है। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। सेक्टर 32-33 थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर 32-33 थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि दुर्गा कॉलोनी निवासी गौरव घर से लापता हो गया था जिसका शव आवर्धन नहर में मिला है। परिजनों ने दो युवकों पर आरोप लगाया कि वह उसे घर से बुलाकर ले गए थे। उन्होंने ही इसकी हत्या की है। फिलहाल युवक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।