- 30 जून तक लें विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने जुलाई 2023 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष होना आवश्यक है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। डिप्लोमा कार्यक्रम में 12वीं पास युवाओं को प्रवेश मिलता है। पीजी डिप्लोमा के लिए स्नातक की डिग्री आवश्यक है। प्रवेश के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं है। दाखिले के लिए उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और बीपीएल प्रमाण पत्र (योग्य होने पर) की स्कैन की गई कॉपी की जरूरत होगी। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में अध्ययन का तरीका, प्रोग्राम का प्रकार, मुख्य विषय की जानकारी भरनी होगी। आवेदन फॉर्म में गलती होने पर उसे सुधारने का मौका दिया जाएगा।