फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चेतावनी की नजरअंदाज, ऑस्ट्रेलिया की नदी में डूबा करनाल का युवक

Thu, 05 Feb 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
साहिल फाइल फोटो
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में करनाल के साहिल बत्रा की नदी में डूबने से मौत हो गई। साहिल पत्नी साक्षी और पंजाब निवासी दोस्त सचिन खिल्लन और अन्य दोस्तों के साथ न्यू साउथ वेल्स के मिड नॉर्थ कोस्ट स्थित ग्लेनिफर इलाके में घूमने गए थे।
बुधवार को साहिल का शव ऑस्ट्रेलिया से करनाल लाया गया। परिवार के अनुसार, हादसा 25 जनवरी की शाम करीब 6:45 बजे नेवर नदी में हुआ। नदी के किनारे नो डाइविंग का चेतावनी बोर्ड लगा हुआ था। दोस्त सुनीता के मुताबिक, साहिल और सचिन ने बोर्ड को देखा था लेकिन यह मानकर पानी में उतरे कि नदी का हिस्सा उथला है और सुरक्षित होगा। अचानक नदी के बहाव में तेजी आ गई। दोनों संतुलन नहीं रख सके और बह गए।
विज्ञापन

लोगों ने इमरजेंसी सेवाओं को सूचना दी। पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। ब्यूरो
विज्ञापन


गर्भवती है पत्नी साक्षी

हादसे के समय साहिल की पत्नी साक्षी भी मौके पर मौजूद थी। वह सात महीने की गर्भवती हैं। पति को यूं अपनी आंखों के सामने खोने से वह सदमे में चली गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सचिन की मंगेतर भी मौके पर मौजूद थी। दोनों परिवारों पर यह हादसा गहरा मानसिक आघात छोड़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें