संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/घरौंडा। नई अनाज मंडी घरौंडा में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, भक्ति की गर्माहट उससे कहीं अधिक प्रबल दिखाई दे रही है। हालात यह हैं कि टैंट से बाहर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही, जो छाते, चुनरी और बेडशीट से खुद को धूप से बचाते नजर आए।
कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने भक्ति का महत्व समझाते हुए कहा कि पानी में डूबोगे तो जीवन समाप्त हो जाएगा लेकिन भोले बाबा की भक्ति में डूब जाओगे तो जीवन संवर जाएगा। उनके इस संदेश ने पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
दोपहर एक बजे शुरू होने वाली कथा के समय जब मंडी की सड़कें तप रही होती हैं, तब भी श्रद्धालुओं की आस्था डगमगाती नहीं। कथा के दौरान अनाज मंडी का दृश्य पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है।
पंडाल में जगह कम पड़ने पर श्रद्धालु आसपास की दुकानों के बाहर बैठकर ही कथा का श्रवण करते नजर आते हैं। तेज धूप और गर्मी के बावजूद श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और एकाग्रता के साथ प्रवचन सुनते हैं, जिससे उनकी आस्था साफ झलकती है। पंडाल में जगह कम पड़ने पर लोग खुले आसमान के नीचे गर्म सड़क पर बैठकर कथा श्रवण करते हैं।
यह देख अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि सच्ची श्रद्धा के आगे तपती धूप भी फीकी पड़ जाती है।
शिव की भक्ति में डूबे तो होगा कल्याण : प्रदीप मिश्रा- फोटो : शिव की भक्ति में डूबे तो होगा कल्याण : प्रदीप मिश्रा