फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जरूरी न हो तो दो दिन यात्रा से बचें आम लोगों के लिए नहीं चलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। दो दिन यदि बहुत जरूरी न हो तो सफर करने से बचें। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 26 और 27 जुलाई को सीईटी का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में सभी बसें इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए चलेंगी। आमजन के लिए दैनिक मार्गों पर चलने वाली बसें बंद रहेंगी। ऐसे में सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
करनाल रोडवेज की ओर से 158 मार्गों पर बसों का संचालन होता है। इन सभी मार्गों से बसों को दो दिन के लिए हटाकर सीईटी के लिए चलाया जाएगा। इसके लिए रोडवेज के अलावा निजी सोसायटी और स्कूलों की बसों को भी लगाया जा रहा है। योजना के अनुसार, जिले के सीईटी अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए पंचकूला और यमुनानगर जाना है। दोनों दिन 358 बसें यहां चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा करनाल जिले में बने परीक्षा केंद्रों पर जींद के अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। इनके लिए 146 बसें नई पुलिस लाइन से शटल सुविधा के रूप में अभ्यर्थियों को केंद्र पहुंचाने के लिए आरक्षित रहेंगी। ऐसे में आमजन के लिए सामान्य बस सेवा बाधित ही रहेगी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सरकार के निर्देशानुसार सीईटी अभ्यर्थियों को समय पर केंद्र पर पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें