फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को नहीं पकड़ा तो सड़कों पर उतरेंगे : आप

Fri, 30 May 2014 01:29 AM IST
अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी कक्षा की बच्ची के साथ हुए दुराचार के मामले में इंसाफ की आवाज गूंजने लगी है। आप आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को एसपी अभिषेक गर्ग को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दे डाली है।
विज्ञापन


 इसको लेकर पुलिस को 31 मई शाम तक का अल्टीमेटम दिया है। एसपी ने भी आरोपी को पकड़वाने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है, फिलहाल आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है। बच्ची का मंगलवार को दिनदहाड़े अपहरण किया गया और फिर दुराचार। इसी मुद्दे को लेकर वीरवार को आप कार्यकर्ता और सामाजिक संस्थाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक करनाल को अल्टीमेटम दिया है।

विरोध जताने जा रहे पीड़िता के परिजनों, आप कार्यकर्ता एडवोकेट जेपी शेखपूरा, श्याम लाल प्रजापत, मोहित काजल, संदीप सैनी, तालीम गुर्जर, सतीश राणा, कालरम, चकबंदी संयोजक प्रदीप कालरम, वीर क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर झिमरेहड़ी, आर्यवीर दल घरौंडा, भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने कहा है कि अगर पुलिस प्रशासन आरोपी को शनिवार शाम तक नहीं पकड़ता है तो रविवार को सड़कों पर आंदोलन शुरू हो जाएगा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एसपी गर्ग से गुहार लगाने के बाद तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां पर उस नौ साल की बच्ची का इलाज चल रहा है। बच्ची की तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें