फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन में लड़कियां गायब हुईं तो सबूत दें सांसद : बजरंग पूनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- शंभू बार्डर जाते हुए करनाल रुके बजरंग पूनिया, बोले- किसानों की मांगें जायज
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पहलवान बजरंग पूनिया शंभू बार्डर जाते समय शनिवार को करनाल रुके। यहां भाजपा सांसद रामचंद्र द्वारा किसानों के प्रति दिए गए विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि सांसद कह रहे हैं कि आंदोलन के दौरान 700 लड़कियां गायब हुई हैं, तो इसका प्रूफ भी दें। केंद्र और राज्य में दोनों जगह भाजपा की सरकार है, उसके बाद भी भाजपा नेता बोल रहे हैं कि नशा बढ़ रहा है।

पहलवान बजरंग पुनिया का कर्ण लेक के समीप भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम की ओर से प्रवक्ता बहादुर मेहला की ओर से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद कई किसान बजरंग पुनिया के काफिले के साथ शंभू बॉर्डर के लिए रवाना हुए, जहां पंजाब के किसान लंबे समय से धरने पर बैठे हैं। अब ये किसान दिल्ली जाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन


बजरंग पुनिया ने किसानों के दिल्ली कूच को लेकर बीजेपी नेताओं और मंत्रियों को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री एक तरफ कह रहे है कि हम किसानों को दिल्ली जाने से रोक नहीं रहे, दूसरी तरफ उन पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। एक बार नेता बैठकर तय कर लें कि उन्हें मीडिया में बयान क्या देना है।

उन्होंने कहा कि किसान पैदल शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जाना चाहता है लेकिन हरियाणा की सरकार उन्हें रोक रही है। एमएसपी गारंटी कानून केंद्र सरकार ने लागू करना है। हरियाणा सरकार बेवजह किसानों को रोक रही है। पहले कहते थे ट्रैक्टर ट्राली लेकर नहीं जा सकते। अब निहत्थे पैदल जत्थे के रूप में भी जाने नहीं दे रहे। शंभू और खनोरी बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए बेरीगेट लगाए गए। किसानों के ऊपर प्लास्टिक की गोली, आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। मैं किसान का बेटा होने के नाते शंभू बॉर्डर पर जा रहा हूं न कि किसी राजनीतिक पार्टी का नेता होने के नाते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक बनी हुई है सरकार को नैतिकता दिखाते हुए तुरंत उनकी सभी मांगे मान लेनी चाहिए। बहादुर मेहला ने कहा अब पूरे देश का किसान इकट्ठा होगा और यह आंदोलन एक विकराल रूप धारण करेगा। जल्द से जल्द किसानों की सभी मांगे जो सरकार ने वादा किया था उन्हें तुरंत मानकर जगजीत सिंह अनशन खुलवाना चाहिए। बजरंग पूनिया ने कहा कि एक तरफ बीजेपी पूरे देश में वन नेशन वन चुनाव की बात कर रही है। ऐसे में बीजेपी वन नेशन-वन एमएसपी भी कर दे, ताकि किसानों को भी कुछ राहत मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें