संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में एक पांच महीने का भ्रूण मिला है। जिससे यहां खलबली मच गई। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. बलवान ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर शौचालय की सफाई करते समय एक भ्रूण मिला है। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों की एक टीम को मौके पर भेजा। जिन्होंने जांच की तो पता चला कि वह भ्रूण करीब पांच महीने का है और 24 से 26 घंटे पहले का है।
इसके बाद सीएमओ को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और पुलिस को सूचना दी गई ताकि पता लगाया जा सके यह भ्रूण किसका है। इससे अलावा नागरिक अस्पताल में लगे सीसीटीवी खंगाले जाएंगे।