फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मांगें पूरी न होने पर देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगें पूरी न होने पर मटकमाजरी गांव स्थित पंचायत घर में बैठक की गई जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला उप प्रधान किरण सिंह कांबोज ने कहा कि कुछ समय से सेवानिवृत्त कर्मचारी लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी मांगों में, सेवानिवृत्त कर्मचारी की 65 वर्ष की आयु पर पांच प्रतिशत, 70 वर्ष पर 10 प्रतिशत, 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत डीए और नकदरहित मेडिकल सुविधाएं आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी करने के लिए सरकार की तरफ से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण सेवानिवृत कर्मचारी संघ की ओर से 11 मार्च को राज्य कमेटी की ओर से कुरुक्षेत्र उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। किरण सिंह कांबोज ने आह्वान किया कि सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचें। मौके पर जिला सचिव ओमप्रकाश सिंहमार, खंड प्रधान बलवान सिंह, प्रेम खेड़ा, मास्टर धर्मराज, ओमप्रकाश वर्मा, धर्मबीर नन्हेडा और राजपाल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें