फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खेल नर्सरी में नहीं मिले कोच तो होगी कार्रवाई

Sat, 23 May 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
एथलेटिक्स की खेल नर्सरी में अभ्यास करती महिला ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
करनाल। असंध में संचालित शूटिंग की अकादमी को खेल विभाग की ओर से बंद किए जाने के बाद से पंचकूला खेल विभाग ने सभी खेल नर्सरियों को संचालित करना अनिवार्य कर दिया है। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर पोसवाल ने बताया कि एक अप्रैल से लगभग सभी खेल नर्सरी चल रही हैं लेकिन पिछले डेढ़ महीने से आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल असंध को मिली शूटिंग की नर्सरी में न तो कोई कोच है और न ही कोई खिलाड़ी है।
विज्ञापन

जिसके चलते उसको बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी खेल नर्सरी में कोच व खिलाड़ी नहीं मिलते है, तो उस नर्सरी पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी और उसके जिम्मेवार खेल नर्सरी के आवेदनकर्ता खुद होंगे। जिले को इस बार 104 खेल नर्सरी मिलीं हैं। जिसमें 30 नर्सरी सरकारी व 74 निजी हैं और सभी से कोच है या नहीं की रिपोर्ट मांगी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें