फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नाबालिग बच्चा वाहन चलाता हुए मिले तो रोको-टोको की नीति अपनाएं आमजन

Wed, 01 Oct 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मंगलवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में समिति के सदस्यों, अधिकारियों व फरियाद लेकर पहुंचे आमजन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो सड़क सुरक्षा को लेकर जो नियम बनाए हैं वह बहुत ही सोच समझ कर बनाए गए हैं। हमें इनका पालन करना चाहिए। हमें अपने नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने देना चाहिए। अगर किसी का बच्गा वाहन चलाता हुए मिले तो ऐसे मामलों में रोको-टोको की नीति जरूर अपनाएं ताकि वह हादसे का शिकार न हो।
विज्ञापन

विकसित भारत में अपना सक्रिय योगदान दे सकें व सड़क सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है। यह केवल किसी प्रतियोगिता या अभियान तक सीमित नहीं रहना चाहिए। सड़क सुरक्षा केवल सरकार व जिला प्रशासन का ही जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी नागरिक स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और युवा पीढी को भी इसके प्रति प्रेरित करें, ताकि किसी परिवार का चिराग न बुझे। डीसी प्रीति ने कहा कि हमें सभी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए व एक अच्छे नागरिक होने का परिचय देना चाहिए। उन्होंने सभी आमजन से यह भी आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार भी दें और अपने बच्चों की संगत का भी ध्यान रखें। इस मौके पर जिप सीईओ सुरेश राविश, एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, कैथल एसडीएम अजय सिंह, गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, सीटीएम गुरविंद्र, डीएसपी ललित सहित जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य व अन्य गणमान्य लोग व अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें