तरावड़ी। राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तरावड़ी में मानक इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत आइडिया बॉक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 30 बच्चों ने अपने आइडिया बॉक्स में डाले। इसमें अगर किसी विद्यार्थी का नवाचार आइडिया चुना गया तो उसको अपने आइडिया पर बेहतर मॉडल बनाने के लिए 10 हजार रुपये मिलेंगे और विद्यार्थी को अपना मॉडल जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि भारत सरकार का राष्ट्रीय नवप्रवर्तन संस्थान हर वर्ष पूरे देश के विद्यालयों में यह प्रतियोगिता कराता है। विद्यालय स्तर पर सबसे अच्छे पांच नवाचार को इंस्पायर की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अगर इन पांच विद्यार्थियों में से मानक इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को अपने आसपास की दैनिक समस्याओं को पहचानना एवं उनका वैज्ञानिक हल कैसे ढूंढ़ा जाए, इसके लिए प्रेरित करना होता है। मौके पर अध्यापिका अनुपमा ने बच्चों को जागरूक किया। संवाद