फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू में दाखिल लड़की के साथ छेड़छाड़, केस दर्ज

Sun, 06 Nov 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
rape - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आईसीयू में दाखिल लड़की के साथ छेड़छाड़, केस दर्ज 
विज्ञापन

-शहर के एक नामी अस्पताल में हुई वारदात, तफ्तीश में जुटी पुलिस
-स्टाफ और डॉक्टरों में हड़कंप की स्थिति, सीसीटीवी फुटेज से होगा खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। 
शहर के एक जाने-माने अस्पताल में आईसीयू में दाखिल लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सनसनीखेज मामले में शिकायत आते ही महिला थाना पुलिस ने अस्पताल के अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले की तफ्तीश आगे बढ़ाते हुए अस्पातल में जांच भी और डॉक्टरों से पूछताछ भी की। पुलिस अब असप्ताल का रिकॉर्ड व सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज मामले का पटाक्षेप करेगी। 
विज्ञापन

उधर, मामला दर्ज होने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
महिला थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार एक लड़की की तबीयत खराब होने पर उसे शहर स्थित जाने माने अस्पताल में दाखिल कराया गया। लड़की की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे तीन दिन तक आईसीयू में रखा गया। आरोप है कि इसी दौरान स्टाफ में तैनात कुछ लोगों ने लड़की के साथ अश्लील हरकत करके छेड़छाड़ की। महिला थाने ने लिखित में शिकायत मिलते ही तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शनिवार दोपहर बाद पुलिस की टीम जांच के लिए अस्पताल पहुंची और डॉक्टरों से पूछताछ की। टीम ने करीब आधे घंटे तक अस्पताल के संचालक और डॉक्टर से पूछताछ की है। महिला थाना पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपियों के नाम सामने आ सकेंगे। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज भी देखी जाएगी। उधर, सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद डाक्टरों के पसीने छूटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें