फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अपनी सुरक्षा के एक पौध लगाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
- सभी खंडों में हुए योग कार्यक्रम, विधायक रहे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को जिला स्तर के साथ-साथ खंड स्तर पर भी सभी खंडों में योग कार्यक्रम हुए, इनमें स्थानीय विधायक मुख्य अतिथि रहे। योग युक्त, नशा व रोग मुक्त हरियाणा की थीम पर आधारित इन कार्यक्रमों में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग किया। इस बार सभी जगह पौधे वितरित कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया गया।

खंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम
योग से शरीर और मन रहते हैं स्वस्थ : योगेंद्र राणा
असंध। नई अनाज मंडी में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक योगेंद्र राणा रहे। इस दौरान योग शिक्षकों ने योग साधकों को विभिन्न योग क्रियाएं व प्राणायाम का अभ्यास करवाया। योगेंद्र राणा ने कहा कि प्राचीन संस्कृति में योग का महत्वपूर्ण स्थान है, योग करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष सुनीता, नायब तहसीलदार राधेश्याम, डॉ. मुस्कान, डॉ. राकेश और सुनील ढुल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




श्वास लेने की प्रक्रिया की दी जानकारी
घरौंडा। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग की ओर से अनाज मंडी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम राजेश सोनी मुख्य अतिथि रहे। योग प्रशिक्षकों अनुराधा, अजय और श्रवण ने कपालभाति, नाड़ी शोधन, भ्रामरी और प्राणायाम का अभ्यास करवाया और योग की तकनीक व श्वास लेने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर तहसीलदार रोहताश, एसएमओ डॉ. मनीश, डॉ. धर्मबीर और विनोद मौजूद रहे। संवाद

योग से शरीर व मन रहता है स्वस्थ : रामकुमार
इंद्री। आयुष विभाग व हरियाणा योग आयोग की ओर से योग दिवस पर स्थानीय अनाज मंडी में खंड स्तरीय योग दिवस समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विधायक रामकुमार कश्यप द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विधायक ने योगाभ्यास कार्यक्रम में पहुंचे योग साधकों और उपस्थित लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ एक क्रिया नहीं बल्कि निरंतर किया जाने वाला अभ्यास है जिससे शरीर व मन स्वस्थ रहता है। संवाद

योग साधकों को पौधे वितरित
कुंजपुरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनाज मंडी में खंड स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम की मेयर रेणु बाला गुप्ता ने भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल सभी योग साधकों को पौध वितरित की गई। मेयर ने कहा कि योग ऐसी ही एक जीवन शैली है, जिसको अपनाकर व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मोनिका ने की। इसमें आयुष विभाग के कर्मचारियों के अलावा खंड स्तरीय विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। संवाद



योग मानवता के कल्याण के लिए जरूरी : भगवानदास
नीलोखेड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनाज मंडी में खंड स्तरीय योग दिवस मनाया गया। इसमें विधायक भगवानदास कबीरपंथी सहित, प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, पुरुष, महिलाओं व बच्चों को योगाभ्यास कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापट्टनम और मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करो योग, रहो निरोग का संदेश दिया। भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि इस वर्ष का थीम योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ है जो बताता है कि योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सनमीन कौर, एसडीएम अशोक कुमार और डीएसपी विक्रमजीत सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



योग दिलाता है रोगों से मुक्ति
निसिंग। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निसिंग व चिड़ाव में खंड स्तर पर हरियाणा योग आयोग व आयुष विभाग ने आयोजन कराया। योग शिविर में हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि योग तन और मन के विकारों को दूर करके हमें विभिन्न रोगों से मुक्ति दिलाता है। इससे वात-कफ-पित्त का संतुलन कायम होता है। इस अवसर पर बीडीपीओ दिगंबर सिंह, आयुष विभाग से डॉ प्रियंका, डॉ सुनील, अनूप, डॉ भावना, डॉ विक्रम सिंह चौहान, ग्राम सचिव राकेश भोला, सुखदेव, प्रदीप कुमार व बच्चे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें