फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई लव यू में पति रमन संग नजर आएंगी सोनिया

Fri, 14 Feb 2014 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक धार्मिक एलबम करने वाली सोनिया पहली बार रोमांटिक गीत गाती नजर आएंगी, वह भी अपने पति रमन के साथ। वेलेंटाइन-डे पर टी-सीरीज की ओर से रिलीज एलबम में सोनिया और उसके पति रमन ने एक साथ प्रेम पर सुर संगीत बिखेरा है।
विज्ञापन


खास यह है कि पिछले हफ्ते मार्किट में आई इस एलबम का टाइटल भी आई लव यू है। पति रमन कपूर, भाई भारत, संजीव और मुकेश संग अमर उजाला कार्यालय कुरुक्षेत्र पहुंची सोनिया ने अपने विचार सांझा किए।

उड़ीसा में स्टेज शो करने के बाद कुरुक्षेत्र पहुंची सोनिया ने बताया कि वे अब तक करीब 65 एलबम कर चुकी हैं। इनमें अधिकतर धार्मिक और कुछ होली पर्व पर हैं। सोनिया ने कहा कि प्र्रेम दिवस पर यह स्पेशल एलबम तैयार की गई है, जिसमें उसने अपने पति रमन कपूर के साथ सुर में सुर मिलाया है।
विज्ञापन


देश-विदेश में 50 से अधिक स्टेज शो कर चुके रमन कपूर ने बताया कि उन्हें खुशी है कि एलबम में वे अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। भविष्य में भी उनका यह प्रयास रहेगा कि वे दोनों एक साथ किसी एलबम में काम करें।

वेलेंटाइन-डे पर आई एलबम आई लव यू इस नवदंपति के लिए खास महत्व रखती है, क्याेंकि इसे कंपोज भी रमन कपूर ने खुद किया है। उल्लेखनीय है कि बीते 8 फरवरी को उड़ीसा संबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भी सोनिया को उड़ीसा सरकार ने सम्मानित किया है।


इन गायकों के साथ गा चुकी हैं सोनिया
गज़ल सम्राट जगजीत सिंह, प्रसिद्ध पार्श्व गायक सोनू निगम, अल्का यागिभनक, श्रेया घोषाल, मनोज तिवारी, लखबीर सिंह लक्खा, शान, हंसराज हंस, अनुराधा पौड़वाल, उस्ताद गुलाम अली खां, जसपिंद्र नरूला, अभिजीत भट्टाचार्य, अदनान सानी, कोनाल गांजेवाला के साथ सोनिया विभिन्न स्टेज शो और एलबम में गीत गा चुकी हैं।

सुर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर ने किया था सम्मानित
सोनिया को सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेश्कर ने अपने 80वें जन्मदिवस पर सम्मानित किया था। मुंबई में आयोजित इस समारोह के दौरान सोनिया ने लता मंगेश्कर द्वारा गाए कई गीत भी सुनाए थे और इस प्रस्तुति पर सोनिया ने खूब वाहवाही भी लूटी थी।

ये अवार्ड मिल चुके हैं सोनिया को
इंदिरा गांधी अवार्ड, राजीव गांधी अवार्ड, बालिका वर्ष पुरस्कार 2006 व 2009, फेस अवार्ड, मेधावी छात्रा पुरस्कार, सिनेमा सेंचुरी अवार्ड, उर्वशी अवार्ड, स्टार प्लस द्वारा स्पेशल ज्यूरी ऑफ अवार्ड सहित कई पुरस्कारों से सोनिया नवाजी जा चुकी है।

विभिन्न शख्सियतों और राजनीतिज्ञों ने भी किया सम्मानित
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा नेता डॉ. राजनाथ सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, शिक्षामंत्री हरियाणा गीता भुक्कल, वित्तमंत्री हरियाणा हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, सांसद नवीन जिंदल, हरियाणा कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने भी सोनिया को सम्मानित किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें