फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! आरोपी हमें भी मार डालेंगे

Fri, 14 Feb 2014 12:28 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पच्चीस दिन पहले सेक्टर छह में 21 जनवरी को गोली मारकर एक युवक अमित कुमार कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने इतना समय बीत जाने के बाद भी बचे हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन


 इस कारण वीरवार को अमित के परिजनों ने लघु सचिवालय के समक्ष धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उन्हें आरोपियों से जान का खतरा है। मृतक के भाई शिव कुमार मराठा, नीरज मराठा, मृतक का चाचा जोगिंद्र मराठा तथा अन्य प्रवीण खत्री, कृष्ण कुमार, संजीव शर्मा, मनीष शर्मा, राजकुमार, दिलशेर मराठा, सुरेश पाल, जगत सिंह मराठा, कुलदीप, देवेंद्र, पवन मराठा, अमित ने कहा कि अमित की हत्या में फूसगढ निवासी नीरज पूनिया, बृज पूनिया, इनके पिता पूरण पूनिया के अलावा तीन और अज्ञात लोग शामिल थे।

अभी तक बृज पूनिया और इनके पिता पूरण पूनिया को ही गिरफ्तार किया गया है, जबकि नीरज पूनिया के साथ उसके तीन साथी अभी तक फरार हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इनके छोटे भाई संदीप पूनिया निवासी फूसगढ के बारे में भी उन्हें यह जानकारी मिली है कि वह कहता है कि हमारे सारे परिवार को नीरज पूनिया मार देगा तथा उसके बाद ही गिरफ्तार होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें खतरा है और उनका सारा परिवार इस बात से सहमा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो इसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें