फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आ गया दर पे तेरे, दुखों की विदाई हो जाए... पर झूमे

विज्ञापन
11... श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में अजा एकादशी पर पूजा की गई। श्री श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु सुबह ही पहुंचने शुरू हो गए थे। संकीर्तन में श्रद्धालु प्रवीन अग्रवाल ने, साथी हमारा कौन बनेगा, तुम न सुनोगे कौन सुनेगा...।
आ गया दर पे तेरे, सुनवाई हो जाए, जिंदगी से दुखों की विदाई हो जाए...। एक नजर कृपा की डालो, मानूंगा अहसान, संकट हमारा कैसे टलेगा तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा... भजन गाकर सभी को भावविभाेर कर दिया।
विज्ञापन

पंडित दीपक पांडे, उमेश पांडे और अनुपम त्रिपाठी ने कोलकाता से मंगवाए गुलाब, चंपा और चमेली, गेंदा, नीले फूल, सफेद गुलाब, तुलसी और ड्राई फ्रूट से श्री श्याम बाबा का शृंगार किया गया। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस व्रत को करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और भगवान विष्णु की कृपा से रुके हुए कार्य पूरे होते हैं। श्री खाटू श्याम मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि हर एकादशी पर मंदिर में संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर राजेश गर्ग, महेंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, राम करण गोयल, अशोक सिंघला आदि उपस्थित रहे।

11... श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद

11... श्री खाटू श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें