फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ण स्टेडियम में बनेगा टैनिस का सिंथेटिक कोर्ट

Wed, 08 Jan 2014 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ण नगरी के आम बच्चाें को खास बनाने के लिए स्टेडियम में अगले दो महीने में टेनिस के खिलाड़ियों के लिए 25 लाख रुपये की लागत से सिंथेटिक कोर्ट बनाया जाएगा। कोर्ट के लिए सरकार द्वारा पीडब्ल्यूडी बीएंडआर से लागत का अनुमान मांगा गया था।
विज्ञापन


इस पर काम चल रहा है, जल्द ही विभाग अनुमान बनाकर भेज देगा। लागत का अनुमान मिलने के बाद ही सिंथेटिक कोर्ट बनाने का ठेका दिया जाएगा। स्टेडियम में बनने वाला सिंथेटिंक कोर्ट क्षेत्र में पहला होगा कोर्ट होगा।

टेनिस का खेल महंगा होने के कारण आम बच्चों की पहुुंच से दूर है। फिटनेस के लिए इससे बेहतर कोई खेल नहीं है, शायद इसीलिए यह महंगा खेल है। एक महीना पहले उपायुक्त विकास यादव ने कर्ण स्टेडियम में टेनिस का सिंथेटिक कोर्ट बनवाने के लिए टेनिस खिलाड़ियों को आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


उपायुक्त ने सरकार से 25 लाख रुपये का बजट पास कराया है। बजट आ चुका है, लेकिन अभी कोर्ट बनाने की लागत का अनुमान आना बाकी है। अनुमान आने के बाद ही विभाग हुडा, पंचायती राज व पीडब्ल्यूडी बीएंड आर को कोर्ट बनाने का ठेका दे सकता है।

इससे पूर्व करनाल क्लब और दो शिक्षण संस्थानों में हार्ड ग्राउंड के कोर्ट बने हुए हैं,। लेकिन सिंथेटिक कोर्ट केवल बड़े शहरों में ही है।

टेनिस के जानकारों का कहना है कि अन्य खेल आयु के अनुसार खेले जाते हैं, लेकिन टेनिस को बच्चे से लेकर बूढ़े अपनी समर्थता अनुसार खेल सकते हैं। मात्र आधा घंटा टेनिस खेलने वाले खिलाड़ी के प्रत्येक अंग का व्यायाम हो जाता है और वह अपने को फिट समझता है।

इस प्रकार बनेगा सिंथेटिक कोर्ट
टेनिस का सिंथेटिक कोर्ट बनाने के लिए पांच इंच मोटी फाउंडेशन लेयर पत्थर और गटका डालकर बनाए जाएगी। उसके बाद हेड लेयर चार इंच की बिछाकर फिर उस पर एसफाल्ट का प्रयोग किया जाएगा, जिससे रोलिंग होगी।

सबसे ऊपर 30 एमएस की सिंथेटिक की टॉप लेयर की जाएगी। अंत में कोर्ट की फिनिशिंग की जाएगी। जानकाराें के अनुसार सिंथेटिक कोर्ट की लाइफ छह से सात साल होती है, जबकि कोर्ट को बनाने वाली कंपनी कोर्ट की गारंटी भी देती है ओर कोर्ट के मेंटीनेस का ठेका भी ले लेती है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें