फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पति, सास व ससुर पर लगाया मारपीट का आरोप

Sat, 27 Apr 2024 06:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। विवाहिता अपने पति सहित सास व ससुर पर मारपीट करने व ससुर पर जबरदस्ती खेत में डालने वाली दवा मुंह में डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। अभी फिलहाल विवाहिता का मेडिकल कॉलेज करनाल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति सहित सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सैदपुरा गांव निवासी विवाहिता ने घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2021 में मनीष निवासी सदरपुर, घरौंडा के साथ की थी। उसके पास एक लड़का डेढ़ वर्षीय प्रदयंश है। पीड़ित विवाहिता ने बताया कि शादी के कुछ दिन ठीक-ठाक चलने के बाद उसका पति मनीष, सास सरोज व ससुर विष्णु उसको परेशान करने लगे। उसका ससुर हर रोज शराब पीक उसके साथ गाली-ग्लौच करता था और उसकी सास भी उसका साथ देती थी।
विज्ञापन

उसने कई बार अपने पति मनीष को गाली-ग्लौच की बात बताई तो उसके पति ने उसकी एक न सुनी और उल्टा उसी को धमकाने लगा। उसका पति 24 अप्रैल को अनाज मंडी घरौंडा गया था। उसके बाद उसने ससुर ने व सास ने उसके साथ गाली गलौचऔर मारपीट की। उसकी सास ने उसके बाल पकड़ लिए और उसके ससुर ने उसको जबरदस्ती खेत में डालने वाली दवा मुंह पर डाल दी और उसको जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

उसने तंग आकर अपने माता-पिता व अपने पति को बताई। घर आने के बाद पति ने उसके साथ मारपीट की और उसको इलाज के लिए अस्पताल तक नहीं लेकर गया। कुछ देर बार उसके माता-पिता व भाई मौके पर आ गए तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-ग्लौच कर दी। उसके बाद उसके माता-पिता उसे उठाकर सरकारी अस्पताल करनाल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें