फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में पति की मौत बेटी व पत्नी घायल

Sat, 26 Apr 2025 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर बसताड़ा फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की जान चली गई। वहीं मृतक की पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान देवीपुर निवासी गुरमेज के तौर पर हुई है।
गुरमेज अपनी बेटी को दवा दिलाने के लिए त्नी को साथ लेकर बाइक पर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में आ रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक कैंटर चालक ने उसे टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर कैंटर को भी पकड़ लिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गुरमेज अपनी बाइक पर पत्नी रूपवती और बेटी वर्षा को लेकर करनाल की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह बसताड़ा फ्लाईओवर पर चढ़ने लगा तो पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक के भाई ब्रहम सिंह ने बताया कि गुरमेज के तीन बेटे और एक बेटी हैं। मधुबन थाना पुलिस के जांच अधिकारी लक्षमण ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें