फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पति, जेठ-जेठानी पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कुंजपुरा गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने पति, जेठ और जेठानी पर गर्भपात कराने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस को दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसे व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकियां दीं। मामला मेडिएशन सेंटर में सुलझ न पाने के बाद अब थाना स्तर पर जांच में आया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शादी टप्पा मंडी, जिला भटिंडा (पंजाब) निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता के अनुसार, शादी के तुरंत बाद से ही उसके पति, जेठ और जेठानी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। तंग आकर पति ने उसे मायके छोड़ दिया, जहां 24 जनवरी 2024 को उसने एक बेटे को जन्म दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी कारण वह उसे और बच्चे को छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार समझौता करवाने के बाद पति छह महीने तक करनाल में पत्नी के साथ रहा, लेकिन फिर बिना बताए वापस टप्पा मंडी भाग गया। पीड़िता के अनुसार, जब वह दोबारा गर्भवती हुई तो उसे जानबूझकर ताकत की दवा कहकर ऐसी गोलियां दी गईं जिनसे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल बरनाला में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल से लौटने के दो दिन बाद उसका पति उसे और बच्चे को ट्रेन में बैठाकर रास्ते में ही भाग गया। करनाल लौटने के बाद उसका बेटा बीमार हो गया, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया। इलाज का खर्च उसने अपनी मां की दी हुई बालियां बेचकर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें