फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पति ने ब्लॉक किया नंबर तो पत्नी ने फंदा लगा दी जान

Sat, 04 Apr 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मोती नगर में महिला की मौत के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। संवेदनशीलता और सामंजस्य की कमी से पति-पत्नी के बीच छोटी सी अनबन इतनी बढ़ी कि पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर के मोतीनगर निवासी महक (19) ने नवंबर, 2025 में दीपक से प्रेम विवाह किया था। वह वीरवार रात को पति दीपक को जल्दी घर बुलाने के लिए फोन कर रही थीं। बार-बार फोन किए जाने पर पति ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। पुलिस के अनुसार, इससे नाराज महक ने जान दे दी।
पुलिस की पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह चालक की नौकरी करते हैं। रात को वह काम से गाड़ी लेकर मेरठ रोड की तरफ गए थे। इसी दाैरान पत्नी महक ने फोन करके जल्दी घर आने के लिए कहा। इसके बाद वह एक जगह शराब पीने के लिए बैठ गए थे। पत्नी महक उन्हें बार-बार फोन कर रही थीं। बोलतीं कि घर आना है या नहीं आना। इस पर उन्होंने बोला कि नहीं आता, तुम फोन काट दो। इसके बाद भी पत्नी कभी ऑडियो तो कभी वीडियो काॅल करती रहीं। लगातार फोन किए जाने से परेशान होकर उन्होंने पत्नी का मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया।
विज्ञापन

दीपक के अनुसार, रात को करीब डेढ़ बजे वह घर पहुंचे। पत्नी को आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खोला तो फोन किया। पता चला कि पत्नी महक ने भी उनका नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है। इस पर वह रात को गाड़ी में जाकर सो गए। गर्मी लगी तो दोबारा कमरा खुलवाने पहुंचे। कमरा नहीं खोला तो पहली मंजिल पर रह रहे दूसरे युवक के पास जाकर सो गए।
सुबह 7 बजे जागकर फिर पहुंचे। इस बार कमरा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ दिया। अंदर पत्नी अलमारी से बांधे फंदे से लटकी हुई मिली। सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी।

-
माता-पिता का घर छोड़कर अपनाया था दीपक को


सोनीपत जिले के मुरथल निवासी महक का जींद निवासी दीपक से दो साल से अधिक समय तक प्रेम प्रसंग रहा था। महक ने 12 फरवरी, 2025 को अपना घर छोड़ दिया था। दोनों ने 3 नवंबर, 2025 को प्रेम विवाह कर लिया था और करनाल के मोती नगर में किराये के मकान में रहने लगे थे।

-

पत्नी को आते थे दौरे, इसलिए लगा नींद में होगी
पति दीपक ने बताया कि वह रात को शराब पीते हैं। इस बात पर दोनों में अक्सर झगड़ा हो जाता था। पत्नी को दाैरे आते थे। वीरवार रात को सोचा था कि पत्नी का नंबर अनब्लाॅक करके फिर बात कर लेंगे। घर जाकर मना लेंगे। घर पहुंचकर कई बार आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खोलने पर सोचा कि दाैरा आ गया होगा इसलिए गहरी नींद में होगी। कई दिन पहले भी वह लेट आए थे तब भी पत्नी ने नींद में होने के कारण दरवाजा नहीं खोला था। वह उस रात भी गाड़ी में सोए थे।
विज्ञापन

-

वर्जन

नवंबर माह में प्रेम विवाह के बाद से दीपक और महक मोती नगर में किराये के मकान में रहते थे। रात को पति ने पत्नी का नंबर ब्लाॅक कर दिया। सुबह उसने देखा तो पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस और एफएसएल की टीम ने माैके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। -दीपक, पुलिस जांच अधिकारी, थाना शहर, करनाल

मोती नगर में महिला की मौत के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें