फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आहत प्रेमी ने ट्रेन से कटकर की जीवन लीला समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी (करनाल)। रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि मेरी प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया था, इसलिए मैं भी जान दे रहा हूं। इसमें किसी का कोई हाथ नहीं है। मेरी गाड़ी और मोबाइल मेरे घरवालों तक पहुंचा देना।
सूचना मिलने पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने इसकी सूचना रेलवे पुलिस कुरुक्षेत्र और आरपीएफ करनाल को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक की पहचान मेरठ निवासी अजय शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पुलिस कुरुक्षेत्र के थाना प्रभारी एसआई बुधराज ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक के दस्तावेजों के आधार पर मृतक की मेरठ निवासी अजय शर्मा (28) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक की क्रेटा कार रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी मिली। उन्होंने बताया कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें