फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: उमस ने सताया, छह से तेज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वीरवार को मौसम खुश्क रहा लेकिन आसमान पर बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान स्थिर रहा। उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि करनाल जिले में शुक्रवार व शनिवार को अधिकतर समय मौसम खुश्क रह सकता है लेकिन बीच-बीच में बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। छह जुलाई से एक बार फिर बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।
वीरवार सुबह से बादल छाए लेकिन कुछ देर बाद हवा के साथ काले बादल छंट गए और बुधवार की तरह मौसम उमस भरा हो गया। जिससे लोगों को गर्मी सताने लगी। शाम को भी एक बार काले बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में वीरवार का अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को करनाल जिले में बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं, अधिकतम समय खुश्क हो सकता है लेकिन बिखरे बादलों से कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं-कही हल्की बारिश हो सकती है। छह से सात जुलाई को एक बार फिर बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। जिससे तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें