फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल में खोल दिया अंग्रेजी शराब का ठेका

Sun, 13 Oct 2013 12:26 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के रणबीर हॉस्टल में छापामारी कर हॉस्टल प्रशासन ने एक कमरा रद किया है। इस दौरान कमरे से मिले आउटसाइडरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इतना ही नहीं जिस छात्र के नाम यह कमरा अलॉट है, उसे तुरंत प्रभाव से हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
विज्ञापन


इस कमरे से शराब की खाली और भरी बोतलें बरामद की हैं। चीफ वार्डन डॉ. सतदेव की अध्यक्षता में डिप्टी चीफ वार्डन डॉ. सुरेश ड्रोलिया ने रणबीर हॉस्टल में सुबह 5:00 बजे छापामारी कर 74 नंबर कमरे से पांच आउटसाइडरों को काबू किया है।

इतना ही नहीं इस कमरे से शराब की दो खाली व एक आधी भरी हुई शराब की बोतलें बरामद की हैं। डॉ. सुरेश ड्रोलिया के अनुसार उन्हें कई बार हॉस्टलरों की ओर से शिकायत की जाती थी कि कुछ युवक शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। इस शिकायत पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए इन युवकों को धर दबोचा और पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन


रणबीर हॉस्टल का यह कमरा केयू बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र दीपक दहिया के नाम अलॉट है। इस कमरे में छापामारी के दौरान आउटसाइडर दीपक, मोनू, मोहित, रोहित और विजय को दबोचा गया। इन सभी को थर्ड गेट पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें