फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अरसे बाद एक मंच पर आए हुड्डा और सैलजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- रणदीप सुरजेवाला नहीं पहुंचे, गुटबाजी को मिला ठहराव पर सीएम का नाम अभी घोषित नहीं
विज्ञापन

देव शर्मा
करनाल। लंबे अरसे के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा वीरवार को एक मंच पर दिखे। हालांकि यहां रणदीप सुरजेवाला के भी आने की संभावना थी लेकिन वह नहीं पहुंचे। मौका था असंध में कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली का था।
दोनों नेताओं ने अपने संबोधन के दौरान एक-दूसरे का अभिवादन भी किया लेकिन मंच पर संबोधन से अलग कोई बात नहीं की। बता दें कि इन दिनों चुनावी मौसम है लेकिन गुटबाजी खत्म करना कांग्रेस की जरूरत है मगर लंबे समय से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद कुमारी सैलजा के बीच नाराजगी चल रही है। दोनों ही नेता हरियाणा का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, जिसे लेकर दोनों नेताओं के बयान भी सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा भी मुख्यमंत्री बनने का दावा करती नजर आती हैं। पिछले दिनों कुमारी सैलजा की नाराजगी और बढ़ गई, जब उनके लिए कुछ अपमानजनक शब्द कहे गए। नौबत यहां तक आ गई कि चुनावी मौके पर उन्होंने प्रचार से भी दूरी बना ली। कई दिनों तक उन्होंने चुनाव प्रचार नहीं किया। भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भाजपा में आने का निमंत्रण तक दे डाला था, हालांकि हाल में ही उन्होंने अपनी सियासी स्थिति को स्पष्ट करते हुए कह दिया था कि वह कांग्रेस में ही रहेंगी।
इस नाराजगी के बाद आज कांग्रेस के युवराज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जनसभा में दोनों को मंच साझा करते देखा गया है। यहां ये भी बता दें कि राहुल गांधी के आने से पहले ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा असंध पहुंच गए थे, लेकिन कोई भी मंच पर नहीं आया। दोनों कैंप में बैठे रहे। जब राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर पहुंचा तो दोनों उनकी अगवानी करने पहुंचे। इसके बाद राहुल गांधी के साथ ही वह विजय संकल्प रैली के मंच पर आए, जबकि अन्य कई नेता पहले से ही मंच पर रहे और संबोधन भी करते रहे।
जब प्रत्याशियों के परिचय की बारी आई तो प्रत्याशियों के साथ भी दोनों खड़े रहे। राहुल गांधी के एक तरफ कुमारी सैलजा तो दूसरी ओर भूपेंद्र सिंह हुड्डा रहे। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन की शुरुआत में एक दूसरे का नाम लेकर अभिवादन किया लेकिन मंच पर बैठकर एक दूसरे से कोई बात नहीं की। हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हेलीपैड पर ही और कुमारी सैलजा ने राहुल गांधी से मंच पर बैठे-बैठे बात की। इस मंच पर आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार रणदीप सुरजेवाला को भी आना था लेकिन वह नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा वीरवार को लंबे अर्से बाद एक मंच पर आए तो कांग्रेस में उभरती गुटबाजी को काफी हद तक ठहराव मिला लेकिन कांग्रेस ने अभी तक हरियाणा में मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया है, इसे लेकर दोनों नेताओं में कब तक बनती है, ये देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें