फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो नवंबर को लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-12 के हुडा मैदान में होगा लाभार्थी सम्मेलन, सांसद ने तैयारियों पर की चर्चा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो नवंबर को करनाल पहुंचेंगे। वह यहां सेक्टर चार स्थित हुडा मैदान में दोपहर 12 बजे लाभार्थी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में सांसद संजय भाटिया ने जिला पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व ने देश को कोविड-19 महामारी के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में मदद की है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, स्वनिधि और कई अन्य योजनाओं ने महामारी के समय में सबसे जरूरतमंद और वंचित नागरिकों को जीवित रहने में मदद की। प्रधानमंत्री कठोर और समय पर निर्णय लेने से नहीं कतराते हैं और परिणामस्वरूप, आज भारत ने शत-प्रतिशत टीकाकरण हासिल कर लिया है, जबकि अधिकांश विकसित देश अभी भी पीछे हैं इन सभी व अन्य सभी उपलब्धियों की जानकारी प्रदान करने व लाभार्थियों को संबोधित करने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह पहुंच रहे हैं, उनके आगमन के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सभी प्रयास करें। भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण, इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, करनाल मेयर रेणु बाला गुप्ता, नीलोखेड़ी के पूर्व विधायक भगवान दास कबीर पंथी, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला ,जिला महामंत्री राजवीर शर्मा, सुनील गोयल,सहित अन्य जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें