फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएमपीवी : आईएमए से सहयोग लेगा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की जाएगी। जिसमें निर्देश दिए जाएंगे कि प्राइवेट अस्पताल में एचएमपीवी से संबंधित कोई भी संदिग्ध मरीज आता है तो उसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दी जाए ताकि उस मरीज का नमूना लेकर जांच किया जा सके।
इसके साथ ही अन्य दिशा निर्देश दिए जाएंगे। फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में फ्लू वार्ड बनाया गया है और अलग से ओपीडी भी चल रही है। यदि कोई संदिग्ध मरीज आता है तो उसका नमूना लेकर मेडिकल कॉलेज में उसकी जांच कराई जाएगी। डॉक्टरों को कहना है कि फिलहाल वायरस से संबंधित कोई संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया है। सामान्य खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज ही आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. लोकवीर ने बताया कि इस वायरस से बहुत ज्यादा खतरा नहीं है। इससे बचने के लिए सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं है। वायरस से पीड़ित मरीज ठीक हो रहे हैं। एचएमपीवी संक्रामक रोग है और संक्रमित व्यक्ति से दूसरे में आसानी से फैलता है। जैसे खांसने और छींकने, मुंह, नाक या आंखों को छूने से। इसलिए ठंड लगने पर मरीज को मास्क लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें