करनाल। रायपुर रोडान के समीप साइकिल सवार एक बुजुर्ग को बस चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
रायपुर रोडान निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसके पिता रघुबीर सिंह नीलोखेड़ी में आरे पर मजदूरी करते थे। वह सुबह साइकिल पर काम पर जा रहे थे। इस दौरान कुरुक्षेत्र की ओर से एक ट्रैवलर बस तेज रफ्तार से आई और उसके पिता की साइकिल को टक्कर मार दी। इस दौरान बस चालक मौके से भाग गया। घायल अवस्था में उसके पिता को वह अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद