- लड़कों की लंबी कूद में सिरसा का सचिन अव्वल, अंबाला का गुरप्रीत द्वितीय और रोहतक का जामन तृतीय
- पीएम श्री स्कूलों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से कर्ण स्टेडियम में दो दिवसीय पीएम श्री राजकीय स्कूलों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शॉटपुट में हिसार के निखिल प्रथम व लंबी कूद में भिवानी की रौनक अव्वल रही।
समग्र शिक्षा के एपीसी डॉ. सचिन ने बताया कि पीएम श्री स्कूलों की क्रीड़ा प्रतियोगिता में राज्य के 241 स्कूलों के 968 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के लड़के व लड़कियां और कक्षा 9 से 12 तक के लड़के व लड़कियों की चार श्रेणियां हैं। आठ खेलों में लंबी कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद, चार सौ, सौ, दो सौ मीटर दौड़ व रिले दौड़ में खिलाड़ी भाग लेंगे।
इससे पूर्व डीपीसी ज्योत्सना मिश्रा व डीईईओ रोहताश वर्मा ने खेलों में राज्य भर से पहुंचे खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और मुख्य अतिथि का स्वागत किया। एडीसी यश जालुका ने कहा कि खेल विद्यार्थी के जीवन का अहम हिस्सा हैं। इनसे विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। मौके पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा, बीईओ सीमा मदान, सतपाल बग्गा, बलजीत सिंह, बीआरसी धर्मपाल चौधरी, रेणु मलिक, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार कैहरबा, दलीप सिंह, अनिल कुमार, भूपेंद्र सिंह, मंदीप कौर, एईईओ संदीप कुमार, डीओसी अनिल सैनी मौजूद रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष एडीसी यश जालुका एवं उपाध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने ध्वजारोहण कर दीप प्रज्वलित कर खेलों की शुरुआत की।
पहले दिन के परिणाम-
कक्षा 9 से 12
शॉटपुट : पलवल से अनिरुद्ध द्वितीय और सोनीपत से हिमांशु तृतीय।
- सिरसा की पूजा द्वितीय और जींद की दिव्या तृतीय।
- भिवानी की साक्षी प्रथम, रेवाड़ी की प्रमाक्षी द्वितीय और फतेहाबाद की स्वाति तृतीय।
कक्षा छह से आठ-
- लड़कों की लंबी कूद : सिरसा का सचिन प्रथम, अंबाला का गुरप्रीत द्वितीय और रोहतक का जामन तृतीय।
- ऊंची कूद : फतेहाबाद का संजू प्रथम, गुरुग्राम का जितेंद्र द्वितीय व सिरसा का सागर तृतीय।
- 400 मीटर दौड़ : हिसार की काफी प्रथम, भिवानी की रश्मि द्वितीय व जींद की शशि तृतीय।
- लड़कों की चार सौ मीटर दौड़ : जींद का वंश प्रथम, हिसार का नसीब द्वितीय व कुरुक्षेत्र का लोकेश तृतीय।